16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालगौतम नगर में हिस्ट्रीशीटर का जानलेवा हमला, ऑटो चालक के गले पर...

गौतम नगर में हिस्ट्रीशीटर का जानलेवा हमला, ऑटो चालक के गले पर कटर से किए कई वार

Published on

भोपाल

गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने ऑटो चालक पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शराब दुकान के सामने विवाद के बाद हुई। हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को घटना के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर अरबाज उर्फ फुंसी ने ऑटो चालक शाहिद पर कटर से हमला किया। दोनों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर अरबाज ने अचानक कटर निकालकर शाहिद के गले पर कई वार कर दिए। हमले के दौरान शाहिद ने अपने हाथों से बचाव किया, जिससे उसके हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल शाहिद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही गौतम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और करीब तीन घंटे के भीतर ही उसे पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Read Also :- सगाई के बाद युवक ने बनाए संबंध, 4 लाख रुपये लेकर शादी से किया इनकार

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...