11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeजनसम्पर्कसगाई के बाद युवक ने बनाए संबंध, 4 लाख रुपये लेकर शादी...

सगाई के बाद युवक ने बनाए संबंध, 4 लाख रुपये लेकर शादी से किया इनकार

Published on

भोपाल

राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सगाई के बाद दहेज की मांग और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती ने अपने दिल्ली निवासी मंगेतर और उसके परिजनों पर सगाई के बाद शारीरिक संबंध बनाने, दहेज में 16 लाख रुपये की मांग करने और 4 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार पुरुषोत्तम नगर निवासी 29 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी पहचान एक शादी एप के माध्यम से दिल्ली निवासी देवेंद्र सिंह से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों परिवारों की सहमति से 23 जुलाई 2025 को भोपाल में एक समारोह में उनकी सगाई (रोका) कर दी गई।

इसके बाद युवती के जन्मदिन पर देवेंद्र भोपाल आया और एक रात रुकने के दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवक के परिजनों ने शादी के लिए 16 लाख रुपये दहेज की मांग रख दी।
दहेज की मांग से परेशान होकर युवती ने बैंक से लोन लेकर 4 लाख रुपये देवेंद्र के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद युवक के पिता ने शेष 12 लाख रुपये की मांग की, लेकिन तय तारीख तक रकम नहीं देने पर युवक के परिवार ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जबकि उसके पिता नरेंद्र सिंह और माता उमा देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read Also :- पुलिस की मौजूदगी में चुनरी यात्रा के दौरान चली गोली

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this