32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभोपालएम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

Published on

भोपाल

एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने से मध्य प्रदेश के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इस दिशा में संस्थान ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को एम्स में “लंग ट्रांसप्लांट – द रोड अहेड” विषय पर विशेष सिम्पोजियम आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया और एम्स की चिकित्सा टीम को लंग ट्रांसप्लांट से जुड़ी तकनीक और प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। एम्स भोपाल में अब तक 18 किडनी ट्रांसप्लांट और 3 हार्ट ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। अब लंग ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होना संस्थान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इसके लिए जरूरी अत्याधुनिक उपकरण, जैसे ईसीएमओ (ECMO) और हार्ट-लंग मशीन, संस्थान में उपलब्ध करा दी गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लंग ट्रांसप्लांट शुरू होने से गंभीर फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को प्रदेश में ही उच्चस्तरीय उपचार मिल सकेगा और उन्हें दिल्ली, मुंबई या अन्य महानगरों में जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। एम्स प्रबंधन का कहना है कि विशेषज्ञ टीम के प्रशिक्षण और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद जल्द ही यहां लंग ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी।

Read Also :- भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....