8.3 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालप्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल

भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्रशिक्षित व्यक्ति अपने जीवन को उत्कर्ष बनाता है और वही आगे आने वाली पीढ़ियों को भी उत्कर्ष की दिशा देता है। इसी विचार को आत्मसात करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान समाज और संगठन निर्माण की एक सशक्त पहल के रूप में उभर रहा है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि देशभर में संचालित हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, वैचारिक स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह अभियान केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण की व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

भोपाल जिले में मंडलों के प्रशिक्षण के इस पहले अभियान की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण व्यक्ति को न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करता है, बल्कि उसे जिम्मेदार, सजग और समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक भी बनाता है। यही कारण है कि इस अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं और युवाओं को वैचारिक, सामाजिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चल रहे इस महाअभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाकर विकास और विचारधारा को प्रभावी रूप से प्रसारित करना है। विभिन्न स्तरों—प्रदेश, जिला और बूथ स्तर तक—आयोजित प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति प्रशिक्षित होता है, तो उसका प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। इसी सोच के साथ यह अभियान “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के मूल सिद्धांत को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Read Also :- भेल के सरस्वती मंदिर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

Latest articles

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

गौतम नगर में हिस्ट्रीशीटर का जानलेवा हमला, ऑटो चालक के गले पर कटर से किए कई वार

भोपाल गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने ऑटो चालक पर कटर से...

More like this

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...