25.9 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

Published on

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं और कोई यह अंदाज़ा नहीं लगा सकता कि यह संघर्ष आखिरकार किस मोड़ पर जाकर रुकेगा। इसी बीच, इजरायल ने एक बार फिर ईरान के शहर इस्फ़हान पर बमबारी की है। व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार शाम को प्राइम टाइम के दौरान ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर जनता को ताज़ा जानकारी देंगे। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला रखने की ज़िम्मेदारी उन देशों की होनी चाहिए जो इस पर निर्भर हैं, न कि अमेरिका की। मंगलवार को ट्रंप ने उन सहयोगी देशों के प्रति भी नाराज़गी ज़ाहिर की जो अमेरिका के युद्ध प्रयासों में ज़्यादा मदद देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने उनसे कहा कि जाओ, अपना तेल खुद हासिल करो।

 

ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट 33वें दिन भी जारी

साइबर सुरक्षा पर नजर रखने वाली संस्था NetBlocks का कहना है कि ईरानी अधिकारी देश में 33वें दिन भी लगभग पूरी तरह से इंटरनेट ब्लैकआउट जारी रखे हुए हैं। NetBlocks ने कहा, ” ईरान की वैश्विक इंटरनेट से कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के एक प्रतिशत से भी कम है। ईरानी अधिकारी बाहरी दुनिया से संपर्क के बचे हुए साधनों को खत्म करने की कोशिश में सैटेलाइट टर्मिनलों पर भी अपनी कार्रवाई तेज कर रहे हैं।”

 

इजरायल में घायल हुए 25 लोग

ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए हमलों में कम से कम 25 लोग घायल हो गए हैं। ये हमले इजरायल में 20 अलग-अलग जगहों पर किए गए थे। बनी बराक में घायल हुए 10 साल के लड़के और 11 साल की लड़की की हालत अब गंभीर है।

इजरायल का दावा, मारा गया कुद्स फोर्स का बड़ा अधिकारी

इजरायली सेना का कहना है कि उसने IRGC की कुद्स फोर्स में लेबनान कोर के इंजीनियरिंग प्रमुख के मार गिराया है। सेना ने बताया कि उसने महदी वफाई को मध्य शहर महल्लात में मारा गया। सेना ने दावा किया कि वफाई ने कुद्स फोर्स के एक खास सदस्य के तौर पर 2 दशकों तक लेबनान और सीरिया में भूमिगत प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया, इनमें हिजबुल्लाह के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना और हथियारों के भंडारण का प्रबंधन करना शामिल था। इजरायल ने कुद्स फोर्स के सदस्यों को लगातार निशाना बनाया है।

Middle East War
Middle East War

ईरान ने कतर में दागी मिसाइलें

कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कतर को ईरान से दागी गई 3 क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया गया था, जिनमें से एक ने एक तेल टैंकर को हिट किया। एक्स पर एक पोस्ट में, मंत्रालय ने कहा कि उसने 2 मिसाइलों को बीच में ही रोक लिया, जबकि तीसरी मिसाइल कतर एनर्जी को लीज पर दिए गए एक टैंकर से जा टकराई। मंत्रालय ने बताया कि टैंकर से चालक दल के 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

 

ईरान का बड़ा आरोप-शिया मस्जिद पर हुआ हमला

युद्धविराम की सुगबुगाहट के बीच अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। वहीं ईरान भी इजरायल और अमेरिकी बेसों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहा है। इस बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर बड़ा आरोप लगाया है। ईरान ने कहा, अमेरिका-इजरायल ने ज़जान शहर की शिया मस्जिद पर हमला किया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है।

 

इजरायल में कितनी है घायलों की संख्या

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में 104 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसमें मध्य इजरायल में हुई हालिया हताहतों की संख्या शामिल नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, इसके साथ ही युद्ध के दौरान घायल हुए इजरायलियों की कुल संख्या बढ़कर 6,286 हो गई है, जिनमें से 100 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान कुछ ही हफ्तों में खत्म होंगे-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान कुछ ही हफ्तों में समाप्त हो सकते हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वाशिंगटन तेहरान के साथ औपचारिक समझौते के बिना भी अपने अभियान के समापन के करीब है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणियां कीं। ये टिप्पणियां उनके उस संबोधन से ठीक एक दिन पहले आई हैं, जिसमें व्हाइट हाउस ने कहा है कि वे ईरान युद्ध पर एक ‘महत्वपूर्ण अपडेट’ साझा करेंगे।

 

ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर ट्रंप का बयान

एक इंटरव्यू में ट्रंप ने बताने से इनकार कर दिया कि ‘क्या ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को हटाए या नष्ट किए बिना युद्ध में जीत की घोषणा करना संभव होगा।’ लेकिन ट्रंप ने माना कि ये काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यह इतनी गहराई में दबा हुआ है कि किसी के लिए भी इसे निकालना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने आगे कहा, यह बहुत गहराई में है। इसलिए… यह काफी सुरक्षित है। लेकिन आप जानते हैं हम इस पर फैसला लेंगे।

अमेरिका इजरायल युद्ध खत्म करने को तैयार हैं? जानें

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान से बिना किसी समझौते के” निकलने को तैयार है, इजराइल ने भी अन्य योजनाओं के संकेत दिए। अमेरिकी और इजरायली नेताओं की ये टिप्पणियां ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के उस बयान के बाद आईं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके देश में युद्ध समाप्त करने की आवश्यक इच्छाशक्ति है, बशर्ते उसके दुश्मन यह गारंटी दें कि युद्ध दोबारा नहीं भड़केगा।

 

अमेरिका ने ईरान को फिर चेतावनी दी

अमेरिका ने ईरान को फिर चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, अमेरिकी सेना ईरान के किसी भी हमले को रोकने के लिए पहले भी तैयार थी और आगे भी रहेगी। ईरानी शासन के बैलेस्टिक मिसाइल और ड्रोन अटैक में 90 फीसदी की आई कमी इसको साफ दर्शाते हैं।

UAE अमेरिका-ईरान युद्ध में शामिल होने को तैयार है
अरब अधिकारियों के हवाले से आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अमेरिका-ईरान युद्ध में शामिल होने को तैयार है और होर्मुज जलडमरूमध्य को बलपूर्वक फिर से खोलने में अमेरिका और अन्य सहयोगियों की मदद करने की तैयारी कर रहा है। यह ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान अपने क्षेत्र पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के जवाब में यूएई और अन्य खाड़ी देशों पर हमले जारी रखे हुए है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...