18.3 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराज्यपंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा,...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

Published on

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है, लेकिन मंडियों में रौनक की जगह सन्नाटा पसरा है। प्रदेश के लगभग 45,000 आढ़तियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। आढ़तियों की मुख्य नाराजगी केंद्र सरकार द्वारा उनके कमीशन को ‘ढाई प्रतिशत’ पर फ्रीज करने और उसे नियमित (रेगुलर) न करने को लेकर है। इस गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि ‘ब्लैकमेलिंग’ के दम पर हड़ताल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, हालांकि सरकार बातचीत के लिए तैयार है।

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विजय कालड़ा ने बताया कि साल 2020 तक आढ़तियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 2.5% कमीशन मिलता था। वर्तमान में गेहूं का एमएसपी 2585 प्रति क्विंटल है, जिसके हिसाब से कमीशन लगभग ₹65 प्रति क्विंटल बनना चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार ने इसे फिक्स्ड रेट पर सीमित कर दिया है। पहले यह ₹46 था, जिसे हाल ही में बढ़ाकर ₹50.75 प्रति क्विंटल किया गया है। आढ़तियों का दावा है कि इस सीजन में उन्हें लगभग 170 से 192 करोड़ रुपए का भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा।

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this