18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत, वीआईपी स्टैंड में प्रीति...

मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत, वीआईपी स्टैंड में प्रीति जिंटा संग नजर आए सीएम भगवंत मान

Published on

चंडीगढ़। महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में मंगलवार की रात क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ ग्लैमर्स और सियासत का भी तड़का देखने को मिला। पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए इस मुकाबले का लुत्फ उठाने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ पहुंचे थे।

वीआईपी स्टैंड में मुख्यमंत्री की मुलाकात पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा से हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी उनके साथ मौजूद रहे। स्टेडियम में जहाँ चौके-छक्कों की गूंज थी, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर इस वीडियो को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। कई यूजर्स ने मुख्यमंत्री के वीडियो पर कमेंट करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा।

कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि “2027 में पंजाब से ‘आप’ की विदाई तय है,” तो किसी ने आगामी विधानसभा चुनावों में जीत को लेकर सवाल खड़े किए। खेल के मैदान से शुरू हुई यह चर्चा देखते ही देखते सियासी गलियारों तक पहुँच गई। मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस के 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स एक समय 118 रन पर 6 विकेट गंवाकर संकट में थी। लेकिन डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली की 72 रनों की तूफानी पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर के महत्वपूर्ण योगदान ने बाजी पलट दी।

पंजाब ने यह मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर फैंस ने कप्तान श्रेयस अय्यर को ‘सरपंच साहब’ का नया उपनाम दे दिया है, जो उनके शानदार छक्कों और कप्तानी के साथ खूब ट्रेंड कर रहा है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...