18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

Published on

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम ससौली और छिरोपारा जैसे पहुंचविहीन क्षेत्रों के लिए अब जिला मुख्यालय अंबिकापुर तक की राह न केवल सुगम हुई है, बल्कि ग्रामीणों के दैनिक जीवन में भी बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। ‘अंबिकापुर से कोरांधा-उरदरा’ मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से दशकों पुराना पैदल सफर अब इतिहास बन गया है।

गिरवर यादव ने बताई अपनी आपबीती

ग्राम ससौली निवासी गिरवर यादव ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि इस योजना के प्रारंभ होने से पहले ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुँचने के लिए 8 से 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था। कई बार घंटों पैदल चलने के बाद भी बस छूट जाती थी, जिससे पूरा दिन बर्बाद हो जाता और जरूरी काम रुक जाते थे।

विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टकारी थी। लेकिन अब बस सीधे गांव के करीब से होकर गुजरती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है। योजना के तहत संचालित बसों के कारण ग्रामीण अब आसानी से समय पर जिला मुख्यालय पहुँचकर अपना काम निपटाते हैं और शाम को उसी बस से सुरक्षित घर लौट आते हैं।

इस सुविधा ने न केवल आवागमन को सुरक्षित बनाया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को भी नई मजबूती प्रदान की है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहुंचविहीन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की यह पहल उनके जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...