18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभेल न्यूज़दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले प्राथमिकता

दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले प्राथमिकता

Published on

भोपाल। भेल में लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई आर्टिजन भर्ती प्रक्रिया के बीच अब अनुकंपा नियुक्ति का मुद्दा गरमा गया है। इंटक फेडरेशन और हेम्टू इंटक ने प्रबंधन से मांग की है कि भर्ती में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को वरीयता दी जाए। यूनियन का आरोप है कि इस बार की भर्ती प्रक्रिया में अनुकंपा श्रेणी के उम्मीदवारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। यूनियन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भेल भोपाल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) से मुलाकात की। इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) कॉर्पोरेट प्रबंधन के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

उन्होंने मांग की कि अनुकंपा नियुक्तियां पूर्व की भांति निर्धारित नियमों के अनुसार ही की जानी चाहिए। इधर बीएचईएल शिक्षा मंडल के स्कूलों में हाल ही में की गई फीस की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (ऐबू) संबद्ध निफ़्टू का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार जीएम एचआर टीयू सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऐबू यूनियन के इकाई महासचिव एवं निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी ने किया।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...