18.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराज्यCM भगवंत सिंह मान ने फाजिल्का में 300 नई सड़कों और 350...

CM भगवंत सिंह मान ने फाजिल्का में 300 नई सड़कों और 350 किमी सड़कों के नवीनीकरण की रखी आधारशिला

Published on

फाजिल्का। पंजाब भर में विश्व स्तरीय सड़कों का विशाल नेटवर्क स्थापित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई है, जिसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज फाजिल्का जिले के जलालाबाद में 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास रखा और 350 किलोमीटर के नवीनीकरण का काम शुरू करवाया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार की आड़ में बनने वाली घटिया-मानक वाली सड़कों के निर्माण का युग अब खत्म हो चुका है।
आज के सड़क परियोजना को पंजाब भर में बनाए जा रहे 43,000 किलोमीटर के विशाल सड़क नेटवर्क का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि सख्त जवाबदेही के साथ सड़कें अच्छी बनेंगी, भूमिगत तारों के माध्यम से बिजली के खंभे हटाने की योजनाओं का ऐलान किया और विश्वास जताया कि वोटर फिर फतवा देकर सरकार को वापस लाएंगे। रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने पारंपरिक पार्टियों के 70 सालों के कार्यकाल से ज्यादा काम किया है। राज्य सरकार तेज गति से आगे बढ़ रही है और वर्ष 2027 में राज्य इस विकास को अगले स्तर पर ले जाएगा। यह विकास आम आदमी की भलाई को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से कई लोक-कल्याणकारी नीतियों से जुड़ा हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह दीवार पर लिखा पढ़ लेना चाहिए कि आम लोगों के सहयोग से आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 में दोबारा सरकार बनाएगी। राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी और विकास-मुखी नीतियों के कारण हम आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। लोगों द्वारा दिखाया गया भारी समर्थन इस तथ्य का प्रमाण है कि लोग पारंपरिक पार्टियों को फिर सबक सिखाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप सरकार लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रही है जबकि विपक्षी दल सत्ता में रहते हुए कारोबार से हिस्सा मांगते रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ये नेता नशों और अपराधियों की सरपरस्ती करके राज्य को बर्बाद करना चाहते हैं जिस कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया था। अब ये सारी पंजाब-विरोधी ताकतें पंजाब को बर्बाद करने के लिए हाथ मिला चुकी हैं और समय आ गया है जब पंजाबियों को भी हाथ मिलाकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।”

अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अकाली दल के इस ड्रामे का असली नाम ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। 15 साल राज्य को लूटने के बाद ये किससे पंजाब को बचाने की कोशिश कर रहे हैं? अकालियों ने राज्य को बेरहमी से लूटा है, पंजाबियों के दिलों को ठेस पहुंचाई और माफिया को सरपरस्ती दी है।” उन्होंने आगे कहा, “लोग अकालियों और बादल परिवार के संदिग्ध किरदार से अच्छी तरह वाकिफ हैं जिस कारण उनकी नौटंकियां अब नहीं चलेंगी।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इन नेताओं ने राज्य में गैंगस्टरों को सरपरस्ती दी और नशा तस्करों को संरक्षण देकर नौजवानों की नसों में नशा भरा। अकाली दल ने हमेशा अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग किया है लेकिन इस बार लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। अकाली लीडरशिप राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए हवाई क़िले बना रही है, लेकिन पंजाबी इस पर विश्वास नहीं करेंगे।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेसी नेता राज्य में सत्ता संभालने के सपने देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आपसी कलह के कारण मुंह के बल गिरेगी। यह दुख की बात है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता सत्ता के लिए लड़ रहे हैं और राज्य के लिए उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता संभालकर पंजाब के सरमाए को लूटना है, लेकिन उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे।” उन्होंने आगे कहा, “पहले ये पारंपरिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करती थीं लेकिन अब इन पार्टियों द्वारा पैदा की गई गंदगी को साफ करने के लिए झाड़ू मौजूद है।”

एक बड़ी कल्याण योजना का ऐलान करते हुए, उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार ने मांवा-धीयां सत्कार योजना शुरू की है जिसके तहत हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपये और अनुसूचित जातियों से संबंधित महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे और यह पैसे सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे तथा पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी योग्य होंगी। पंजाब में लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ होने की उम्मीद है और राज्य सरकार ने बजट में 9,300 करोड़ आवंटित किए हैं। इसकी रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होगी।”

इस योजना की आलोचना का जवाब देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जो लोग इस योजना की शुरुआत को लेकर राज्य सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं या बेबुनियाद सवाल उठा रहे हैं, वे आम व्यक्ति के लिए 1,000 रुपये की कीमत नहीं जानते। ये लोग जो गैर-कानूनी ढंग से कमाए पैसे से एक वक्त के भोजन पर 5,000 रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं, वे इस योजना की कद्र नहीं करते लेकिन यह उन लोगों के लिए बड़ी वित्तीय सहायता है जिन्हें त्योहारों पर भी मजदूरी करनी पड़ती है। इन अमीर नेताओं की पत्नियों को 1,000 रुपये की जरूरत नहीं है क्योंकि वे मेकअप पर ज्यादा खर्च करती हैं।”

बुनियादी ढांचे के बारे में उन्होंने कहा, “आप सरकार ने राज्य भर में संपर्क सड़कों की मरम्मत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। राज्य में कुल 43,000 किलोमीटर संपर्क सड़कें हैं और राज्य सरकार ने इनकी मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया है।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...