14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयआशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

Published on

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार सुबह से उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद आशा ताई अपने अंतिम सफर पर निकलीं। सफेद और पीले रंग के फूलों से उनका मोक्ष रथ सजाया गया। कुछ ही देर पहले दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गाना गाकर दी गई आशा भोसले को विदाई

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सिंगर्स ने आशा भोसले को गाना गाकर विदाई दी है। ‘सिंगर्स ने अभी ना जाओ छोड़कर..’ इस गाने को गाकर आशा ताई को भावुक विदाई दी।

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले

मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में आशा भोसले का अंतिम संस्कार हुआ और वह अब पंचतत्व में विलीन हो गईं हैं। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी। आशा ताई के अंतिम संस्कार में सिनेमाजगत से लेकर कई राजनेता शामिल हुए। वहीं अंतिम संस्कार में उनकी पोती जनाई भोसले बेहद भावुक नजर आईं।

 

अंतिम संस्कार से पहले आशा भोसले को दिया गया राजकीय सम्मान

कुछ ही पलों के बाद आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले आशा ताई को राज्य सरकार की ओर से राजकीय सम्मान दिया गया और इसी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है। वहीं मुंबई पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

श्मशान स्थल पर पहुंचे सितारे, आमिर-विक्की ने दी श्रद्धांजलि

कुछ ही क्षणों के बाद आशा भोसले को मुखाग्नि दी जाएगी। उससे पहले सिनेमा जगत के तमाम सितारे विक्की कौशल, आमिर खान, पद्मिनी कोल्हापुरे, सिंगर शान और अनु मलिक ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल पर पहुंच चुका है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पुष्प चक्र अर्पित कर आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके अलावा अनु मलिक, अनूप जलोटा समेत कई सितारे अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क पहुंच चुके हैं।

 

अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर

आशा भोसले का अंतिम संस्कार बस ही पलों में बाद किया जाएगा। आशा ताई का पार्थिव शरीर अब शिवाजी पार्क पहुंच चुका है, जहां कई सितारे और राजनेता पहले से ही मौजूद हैं। अंतिम संस्कार स्थल को भी फूलों से सजाया गया है।

 

आशा ताई के अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस

कुछ ही देर में आशा ताई का अंतिम संस्कार होगा और अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा ताई के अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी शिवाजी पार्क पहुंचे हैं।

आशा की अंतिम विदाई में सड़कों पर जनसैलाब

आशा ताई की अंतिम यात्रा में उनके चाहने वालों से लेकर उनके करीबी लोग शामिल हुए हैं। वहीं देश के साथ साथ मुंबई में हर कोई आज गमगीन है। जहां से आशा ताई की अंतिम यात्रा निकल रही है, हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। सड़कों पर जनसैलाब नजर आ रहा है।

 

अंतिम सफर की ओर निकलीं ‘आशा ताई’

आशा भोसले का अंतिम संस्कार 4 बजे के करीब शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा भोसले की अंतिम विदाई के लिए हजारों लोगों का तांता इकट्ठा हुआ है और लोग उनके अंतिम दर्शन के बाद उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए निकले हैं। वहीं उनका मोक्ष रथ उनके पसंदीदा सफेद फूलों से सजाया गया है।

लाइव शो में श्रेया घोषाल की श्रद्धांजलि

श्रेया घोषाल ने लाइव म्यूजिक शो के दौरान लंदन में दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ समेत आशा के कई आइकॉनिक गानें गाए।

 

महाराष्ट्र के राज्यपाल-डिप्टी सीएम ने अंतिम विदाई

दिवंगत सिंगर आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए महाराष्ट के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई राजनेता उनके निवास पर पहुंचे।

 

अमिताभ बच्चन ने जताया शोक

अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताते हुए अपने ब्लॉग में कहा, “दुःख और शोक, एक संपूर्ण युग, एक अविश्वसनीय, एक अभूतपूर्व, आश्चर्यजनक, विलक्षण उपस्थिति, कल खो गई। प्रतिष्ठित, महान आशा भोसले जी हमें छोड़ गईं, अत्यंत दुःख में।” उन्होंने यह भी कहा कि आशा भोसले की आत्मा और आवाज हमेशा अमर रहेगी।

 

तब्बू के गले लगकर रोईं पोती

आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले बुरी तरह टूट गई हैं। गायिका को अंतिम विदाई देने पहुंचीं तब्बू के गले लगकर जनाई रोईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने उन्हें संभाला।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...