23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान पेट्रो जोन में निवेश की बहार: 18 त्रिपक्षीय समझौते हस्ताक्षरित; फार्मा...

राजस्थान पेट्रो जोन में निवेश की बहार: 18 त्रिपक्षीय समझौते हस्ताक्षरित; फार्मा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र को मिलेगी नई गति

Published on

जयपुर। राजस्थान को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में ‘राजस्थान पेट्रो जोन’ में डाउनस्ट्रीम उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए 18 महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय एमओयू (MoU) हस्ताक्षरित किए गए। ये समझौते एचपीसीएल (HPCL) रिफाइनरी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा विभिन्न निजी उद्योगों के बीच हुए हैं।

इस पहल से मारवाड़ और विशेषकर पचपदरा क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल आधारित नए उद्योगों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इन समझौतों के माध्यम से मिलने वाले डाउनस्ट्रीम उत्पादों से राज्य के सहायक उद्योगों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि रिफाइनरी से निकलने वाले कच्चे माल का उपयोग अब स्थानीय स्तर पर फार्मास्युटिकल, ऑटोमोबाइल, प्लास्टिक और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में उत्पाद निर्माण के लिए किया जा सकेगा। इससे न केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...