25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालभेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

Published on

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका अपनाया है। अब लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनके संपर्कों (Contacts) को शादी के फर्जी डिजिटल निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। ताजा मामला अयोध्या बायपास स्थित नरेला शंकरी इलाके से सामने आया है, जहाँ एक भाजपा नेता का मोबाइल हैक कर उनके सभी परिचितों को फर्जी मैसेज भेजे गए।

झील नगर निवासी भूपेंद्र सिंह (कमल) राजपूत ने इस संबंध में पुलिस और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, 19 अप्रैल 2026 की शाम उनका मोबाइल अचानक हैक कर लिया गया। इसके तुरंत बाद उनके मोबाइल नंबरों (9630066111 और 9131968200) से व्हाट्सएप के जरिए सभी संपर्कों को 28 अप्रैल की शादी का एक डिजिटल निमंत्रण पत्र भेजा गया।

भूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से ऐसा कोई मैसेज या कार्ड किसी को नहीं भेजा गया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर इस तरह के मैसेज भेजना किसी बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी या अनहोनी की साजिश हो सकती है। पीड़ित ने पुलिस से निवेदन किया है कि इस मामले की गहन जांच की जाए ताकि किसी अन्य व्यक्ति के साथ कोई आर्थिक नुकसान या ठगी न हो सके।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...