17.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

Published on

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट एवं शॉप काउंसिल चुनाव को लेकर कर्मचारी संगठनों में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में एआईबीईयू ने समय पर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कराने की मांग को लेकर बीएचईएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन बीएचईएल कॉर्पोरेट कार्यालय नई दिल्ली में निदेशक (पॉवर एवं मानव संसाधन) तजिंदर गुप्ता को बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं कार्यपालक निदेशक के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन महासचिव रामनारायण गिरी के नेतृत्व में अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी, कोषाध्यक्ष विशाल वाणी,उपाध्यक्ष रोहित कुमार एवं कार्यालय मंत्री योगेश देवस्कर द्वारा सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान संयुक्त समिति का 4 वर्षीय कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को बनाए रखने, औद्योगिक सौहार्द कायम रखने तथा प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद जारी रखने के लिए समय पर चुनाव कराना आवश्यक है।

संगठन ने मांग की कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से निर्धारित समय पर संपन्न कराई जाए, ताकि कर्मचारियों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके और संगठनात्मक व्यवस्था मजबूत बनी रहे। यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी द्वारा बताया गया की लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा के लिये समय पर चुनाव ही एकमात्र विकल्प हैं हमारा संगठन निष्पक्ष एवं सामयिक चुनाव प्रक्रिया की पुरजोर माँग करता हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

More like this

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...