भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं इंसुलेशन विनिर्माण (CIM) डिवीजन में “ऑटो टेपिंग मशीन“ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रुपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी विनिर्माण, वाणिज्य एवं अनुरक्षण), आशीष औरंगाबादकर, महाप्रबंधक (वैक्स एवं एमओडी), संतोष डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स) एवं प्रीति गुप्ता, अपर महाप्रबंधक (सीआईएम) उपस्थित थे।
बीएचईएल, भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है । इस उन्नत सुविधा से उत्पादन प्रक्रियाओं में सटीकता, गुणवत्ता तथा ग्राहक संतुष्टि में वृद्धि होगी l यह बीएचईएल की तकनीकी उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता एवं औद्योगिक विकास में योगदान को दर्शाती है l
