भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु एयर कंडीशनर (AC) लगाए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन (AIBEU) द्वारा इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। यूनियन कार्यकर्ता विभिन्न कैंटीनों में पहुंचकर कर्मचारियों से समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर करवा रहे हैं।
यूनियन का कहना है कि बीएचईएल भोपाल के मेहनतकश कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और निष्ठा से कारखाने को ₹581 करोड़ के कर पूर्व लाभ तक पहुंचाया है, इसलिए कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
AIBEU-NFITU के कैंटीन कमेटी सदस्य अमित यादव द्वारा पूर्व में भी समिति की बैठक में कैंटीनों में AC लगाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।
हस्ताक्षर अभियान को कर्मचारियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि भीषण गर्मी में कैंटीनों में बैठकर भोजन करना कठिन हो रहा है, ऐसे में AC की व्यवस्था आवश्यक है। यूनियन ने कहा कि कर्मचारी हित एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
