17.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Published on

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो से आए संकाय सदस्य मोहन चंद्र बड़गुना, सहायक निदेशक तथा गौतम शर्मा, सहायक निदेशक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक (राजभाषा) पूनम साहू भी मौजूद थीं।

अपने संबोधन में टी. यू. सिंह ने सभी कर्मचारियों से हिंदी में कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ई-मेल, ई-ऑफिस और कार्यालयीन कार्य सहित सभी कार्य हिंदी में किए जाने चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को अन्य कर्मचारियों के साथ साझा करने पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने कर्मचारियों से अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करने और संगठन को विश्वस्तरीय ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूनम साहू ने कहा कि भाषा का क्षेत्र अत्यंत व्यापक है और देश के विकास में योगदान देने के लिए अन्य भाषाओं का ज्ञान भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अनुवाद करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि भाव और अर्थ स्पष्ट रूप से सामने आएं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की राजभाषा हिंदी में कार्यकुशलता बढ़ाने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

More like this

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...