14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालअवधपुरी शराब दुकान के खिलाफ शुभालय विला के रहवासियों का हल्लाबोल, 40...

अवधपुरी शराब दुकान के खिलाफ शुभालय विला के रहवासियों का हल्लाबोल, 40 दिनों से जारी है धरना,रहवासी मिले मंत्री कृष्णा गौर से

Published on

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सबसे पुरानी कॉलोनी ‘शुभालय विला’ (कवि पेट्रोल पंप के पास) में शराब दुकान के विरोध में जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिहायशी इलाके से शराब की दुकान हटाने और इसे किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग को लेकर कॉलोनी के रहवासी पिछले 40 दिनों से अनवरत धरने पर बैठे हैं। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय रहवासी गोविन्दपुरा विधान सभा क्षेत्र की मिधायक व राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर से मिले।

इस आंदोलन की खास बात यह है कि इसकी कमान कॉलोनी की महिलाओं ने अपने हाथों में ले रखी है। जया भदौरिया, विभूति परांजपे, प्रशांति, विनीता गुप्ता और मंजू चौधरी की अगुवाई में महिलाएं रोज प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों के गगनभेदी नारों से पूरा अवधपुरी क्षेत्र गूंज उठता है। महिलाओं का कहना है कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे बहू-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। कॉलोनी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक है। उन्होंने शराब की दुकान को ‘राक्षस’ की संज्ञा देते हुए कहा, “जब तक शासन इस दुकान को बंद करने या स्थानांतरित करने का साहसिक निर्णय नहीं लेता, तब तक यह धरना लगातार चलता रहेगा। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। 40 दिन बीत जाने के बाद अब इस आंदोलन को आसपास की अन्य कॉलोनियों और आम नागरिकों का भी भारी समर्थन मिल रहा है।

इस पूरे आंदोलन में बी.के. खरे, योगेंद्र सिंह, एपी खरे, सोलंकी, मृगेंद्र बनर्जी, नायक, भरत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि पेट्रोल पंप और पुरानी बस्ती के बीच शराब की दुकान खोलना सुरक्षा और शांति दोनों के लिहाज से गलत है। अब देखना यह है कि प्रशासन स्थानीय लोगों की इस जायज मांग पर कब तक संज्ञान लेता है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...