14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपाल30 लाख की ठगी के लिए आरोपी ने तुड़वाई बुजुर्ग की एफडी

30 लाख की ठगी के लिए आरोपी ने तुड़वाई बुजुर्ग की एफडी

Published on

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 76 वर्षीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग को 20 प्रतिशत लाभांश का लालच देकर 30 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए महीनों तक फर्जी लाभांश (डिविडेंड) उनके खाते में भेजा, ताकि किसी भी प्रकार का संदेह न हो। पुलिस के अनुसार, त्रिलंगा स्थित फॉर्च्यून प्राइड कॉलोनी निवासी विलास हस्तक की मुलाकात अमित गिरीश नरखेड़े नामक व्यक्ति से हुई थी।

आरोपी ने खुद को एक ऑनलाइन निवेश कंपनी से जुड़ा बताकर दावा किया कि उसकी स्कीम में निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलेगा। उसने बुजुर्ग को यह भरोसा भी दिलाया कि यदि उन्हें अपनी रकम वापस चाहिए, तो मात्र एक महीने पहले सूचना देने पर पूरी राशि लौटा दी जाएगी। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने पंजाब नेशनल बैंक की 5-5 लाख रुपये की दो एफडी (FD) तुड़वाई और 10 लाख रुपये आरोपी को सौंप दिए। शुरुआती दौर में आरोपी हर महीने करीब 20 हजार रुपये लाभांश के रूप में भेजता रहा, जिससे बुजुर्ग का भरोसा बढ़ता गया।

अधिक मुनाफे का लालच देकर आरोपी ने 10.5 लाख रुपये और ऐंठ लिए। इस रकम पर भी उसने अगले आठ महीनों तक प्रति माह लगभग 40 हजार रुपये भेजे। आरोपी ने अक्टूबर 2024 तक लगातार भुगतान जारी रखा, जिसके कारण विलास हस्तक को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। हालांकि, बाद में जब पीड़ित ने अपनी मूल राशि और मुनाफे की मांग की, तो आरोपी मुकर गया। पुलिस ने करीब दो महीने की जांच के बाद पाया कि आरोपी ने बुजुर्ग की राशि को अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर शेयर बाजार में लगा दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...