8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालबैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

Published on

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। वर्तमान में यह नाला एक-एक हाथ गहरे कीचड़ और गंदगी से लबालब भरा हुआ है, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन को इस संबंध में 10 से अधिक बार लिखित आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सफाई न होने के कारण इस नाले से पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है।

वार्डवासियों ने बताया कि सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स, मानस भवन, जैन धर्मशाला और आसपास के होटलों सहित पूरे वार्ड का गंदा पानी इसी नाले से होकर बहता है। नाला पूरी तरह चोक होने के कारण यह गंदा पानी अब सड़ांध मार रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में असहनीय बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वार्ड के नागरिकों का कहना है कि वे बदबू और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं।

नगर पालिका की अनदेखी के कारण बारिश से पहले ही नाले की स्थिति भयावह हो गई है। यदि समय रहते इसकी मशीन से सफाई नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में यह गंदा पानी घरों और सड़कों पर जमा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नाले की खुदाई और सफाई सुनिश्चित की जाए।

 

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...