भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने यहाँ निगम तथा मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए आयोजित ‘उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवमनोनित पदाधिकारियों को शासकीय कार्यप्रणाली, प्रशासनिक बारीकियों और सुशासन के सिद्धांतों से अवगत कराना है, ताकि वे अपने-अपने विभागों व मंडलों में शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से कर सकें। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी और नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
