24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भगवंत मान सीचेवाल पहुंचे: संत अवतार सिंह जी की बरसी समागम...

मुख्यमंत्री भगवंत मान सीचेवाल पहुंचे: संत अवतार सिंह जी की बरसी समागम में दी श्रद्धांजलि, क्षेत्र को मिलेगी 38 किमी लंबी सड़क की सौगात

Published on

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वीरवार को शाहकोट स्थित निर्मल कुटिया सीचेवाल पहुंचे। वह यहां संत अवतार सिंह जी की 38वीं वार्षिक बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य धार्मिक समागम में शिरकत करने आए थे। मुख्यमंत्री ने गुरु घर में माथा टेका और महान तपस्वी संत अवतार सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस समागम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत, विभिन्न निहंग जत्थेबंदियां, धार्मिक हस्तियां और राजनीतिक क्षेत्रों के लोग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इस अवसर पर निर्मल कुटिया सीचेवाल के प्रमुख और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने भावुक होते हुए संत अवतार सिंह जी को याद किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1981 में जब महापुरुष सीचेवाल पहुंचे थे, तब वे कॉलेज में पढ़ रहे थे और संतों ने ही उन्हें गुरबाणी तथा समाज सेवा के मार्ग से जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज गांवों में सीवरेज सिस्टम, पवित्र काली बेईं व बुड्ढा दरिया की सफाई और बाढ़ के समय किए जाने वाले राहत कार्य, सब संत अवतार सिंह जी की शिक्षाओं और प्रेरणा का ही परिणाम हैं।

संत सीचेवाल ने मुख्यमंत्री के सामने इलाके के विकास और सतलुज दरिया में आई बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात भी मिलने जा रही है। संत सीचेवाल की मांग पर संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार द्वारा इलाके की 38 किलोमीटर लंबी सड़क का टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसका मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही शिलान्यास करेंगे। हालांकि, संत सीचेवाल ने इलाके में हो रही अवैध माइनिंग, डी-सिल्टिंग और भारी पत्थरों से लदे ओवरलोडेड वाहनों पर गहरी चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि इन भारी गाड़ियों के कारण नवनिर्मित सड़कें बुरी तरह टूट रही हैं, जिससे पंजाब मंडी बोर्ड को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है और इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के मौजूदा अहम मुद्दों, पर्यावरण और जल संरक्षण पर चर्चा करने के साथ-साथ प्रेस वार्ता करने की भी संभावना है।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this