24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

Published on

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और कैंटीन परिसर में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाते हुए बंद पड़े कूलरों को तुरंत चालू करवाया और उनमें पानी भरवाने की व्यवस्था की, ताकि भीषण गर्मी में कर्मचारियों को भोजन अवकाश (लंच ब्रेक) के दौरान सुविधाजनक और राहत भरा वातावरण मिल सके।

इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ किया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उनकी सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन के नेताओं ने कहा कि एचएमएस यूनियन बिना किसी शोर-शराबे और दिखावे के, लगातार जमीनी स्तर पर कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।

निरीक्षण दल में ये रहे शामिल कैंटीन के इस औचक निरीक्षण दल में मुख्य रूप से एचएमएस यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार लोधी, उपाध्यक्ष कैलाश नारायण मालवीय, उपाध्यक्ष नारायण बरखानिया एवं सचिव भूपेंद्र सिंह सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...