24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभोपालभोपाल के गोविंदपुरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: खुद को पागल बताने वाले युवक...

भोपाल के गोविंदपुरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: खुद को पागल बताने वाले युवक ने पानी भर रहे लोगों पर किया जानलेवा हमला

Published on

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर झुग्गी बस्ती और उसके आसपास के इलाके में खुद को विक्षिप्त बताने वाले एक युवक के आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार निवासी सनाउल्लाह (पिता कबीर) नामक युवक ने सार्वजनिक स्थान पर पानी भर रहे करीब आधा दर्जन लोगों पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से बस्ती में हड़कंप मच गया और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आरोपी युवक खुद के पागल होने का कथित ‘सर्टिफिकेट’ जेब में लेकर घूमता है और इसी की आड़ में आए दिन राहगीरों और बस्ती वालों के साथ हिंसक कृत्य करता है।

घटना के तुरंत बाद सभी लहूलुहान और घायल ग्रामीण न्याय की गुहार लेकर गोविंदपुरा थाने पहुंचे। इसी बीच एक नया मोड़ तब आया जब कथित पागल युवक की तरफदारी में उसके पिता, तीन भाई और चाचा भी भारी संख्या में थाने पहुंच गए। आरोपी के परिजनों ने थाने के भीतर ही पीड़ितों का विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा और विवाद हुआ।

बस्ती के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि पागलपन के प्रमाण पत्र की आड़ में गुंडागर्दी करने वाले इस युवक और उसके सह देने वाले परिवार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने घायलों को इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच और कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this