19.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालभाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

Published on

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच जारी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत लेकर बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे विधायक शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को लेकर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तोमर दिखावे की राजनीति करते हैं और खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं।

शाक्य ने कहा कि मंत्री कभी बिजली के खंभों पर चढ़ते हैं तो कभी नालियों में उतर जाते हैं। जनता को ऐसे दिखावटी जनप्रतिनिधियों की जरूरत नहीं है, बल्कि ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो वास्तव में जनता के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही भोपाल जाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करेंगे और ऐसे “नकारा मंत्रियों” को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करेंगे। विधायक ने कहा कि जो लोग काम नहीं कर सकते, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी कार्यशैली से मुख्यमंत्री की छवि प्रभावित हो रही है। राजनीतिक गलियारों में विधायक शाक्य के इस बयान को भाजपा के भीतर चल रहे गुटीय मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके बयान से पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाएं और तेज हो सकती हैं।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...