19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालजीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

Published on

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरखेड़ा पठानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक अनूठा प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस साकेत नगर के अध्यक्ष सुशील प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया। आहुतियां डालते हुए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए ईश्वर से सद्बुद्धि की कामना की।

यज्ञ के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक और राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं के प्रति अमर्यादित और अनुचित टिप्पणियां करना स्वस्थ राजनीति की मर्यादाओं के बिल्कुल विपरीत है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों को लगातार प्रखरता से उठा रही है। सरकार विपक्ष और जनता की आवाज को दबाने का जो प्रयास कर रही है, वह कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और लचर कार्यप्रणाली पर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए।

इस सद्बुद्धि यज्ञ में मुख्य रूप से दीपक गुप्ता, उपेंद्र सिंह, केपी सिंह, ललित प्रजापति, लोकेंद्र शर्मा, उदयवीर, बृजेश साहू, सचिन, गोपाल यादव, अखिलेश साहू, दुलीचंद जागरण, सतीश कनौजिया, मदनगिरी, संतराम दुबे, गोवर्धन माली, रितेश साहू, गिरीश साहू और शिव कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित की लड़ाई को मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश में सुख, शांति और आपसी सद्भावना की कामना के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की गई।

Latest articles

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

More like this

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...