14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के आगा क्लब में 'सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026' का भव्य...

भेल के आगा क्लब में ‘सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज

Published on

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब में पांच दिवसीय ‘सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल भावना और जबरदस्त उत्साह से भरपूर इस प्रतियोगिता में कुल 21 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 14 बॉयज और 7 गर्ल्स टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन बीएचईएल (BHEL) के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रीना वर्मा द्वारा ट्रॉफी के अनावरण के साथ किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर कलांजलि ग्रुप की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भरतनाट्यम नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं, जिसका सफल संचालन आगा क्लब के 1996 बैच के सदस्य कैलाश कटरवारा, मुकेश पांसे व अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन दिवस पर खेले गए रोमांचक मुकाबलों में बॉयज वर्ग में भोपाल डिस्ट्रिक्ट ने आगा क्लब ‘ए’ को 72-52 से, विदिशा ‘ए’ ने आगा क्लब ‘बी’ को 41-12 से तथा कार्मल रतनपुर ने विदिशा ‘बी’ को 50-20 से शिकस्त दी। वहीं गर्ल्स वर्ग में सेंट थॉमस ने सेंट थेरेसा को 34-8 से, आरसीसी ने आगा क्लब ‘ए’ को 48-18 से और हाई फ्लाईज ने आगा क्लब ‘बी’ को 16-2 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित बच्चों के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह’ का भी समापन हुआ।

साथ ही, अस्मिता सब-जूनियर बालिका बास्केटबॉल की उपविजेता भोपाल कॉर्पोरेशन आगा क्लब टीम का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य विमल कुमार साहू, सी.के. शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, संदीप लोखंडे, अंतरराष्ट्रीय कोच ए. सुरेश और रवि पवार सहित पूरी कार्यकारिणी व्यवस्थाएं संभालने में जुटी है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह 5 जून को आयोजित होगा।

 

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...