14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालजनसुनवाई में बुजुर्ग पिता की गुहार: ‘बेटी को दिलाई नौकरी, अब उसी...

जनसुनवाई में बुजुर्ग पिता की गुहार: ‘बेटी को दिलाई नौकरी, अब उसी ने घर से निकाला

Published on

भोपाल। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कुल 188 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें कई मामलों ने अधिकारियों का ध्यान खींचा, लेकिन सबसे भावुक मामला ईदगाह हिल्स निवासी 81 वर्षीय पूरन सिंह यादव का रहा। लकवा से पीड़ित बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि जिस बेटी को उन्होंने पत्नी की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति दिलाई, उसी ने अब उन्हें घर से बेदखल कर दिया है।

पूरन सिंह यादव ने आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी शासकीय सेवा में कार्यरत थीं। उनके निधन के बाद परिवार को मिलने वाली अनुकंपा नियुक्ति के लिए उन्होंने बेटों की बजाय बेटी हेमा यादव को प्राथमिकता दी थी। उस समय बेटी ने उनकी देखभाल और परिवार का साथ निभाने का वादा किया था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है।

बुजुर्ग का आरोप है कि बेटी ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है और उन्हें रहने तथा खाने-पीने तक की उचित व्यवस्था नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि वे लकवा की बीमारी से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में भी कठिनाई होती है। पूरन सिंह के अनुसार, बेटी के पास पहले से दो प्लॉट और शीतल नगर में एक मकान मौजूद है, इसके बावजूद वह उनके घर में रह रही है और उन्हें ही वहां से बाहर कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम बैरागढ़ को निर्देशित किया है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this