17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालनगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Published on

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। बुधवार शाम को निगम की एक महिला कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर से तीसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुईं, लेकिन तभी अचानक बिजली गुल हो गई। इस वजह से लिफ्ट दूसरी मंजिल पर बीच रास्ते में ही अटक गई। 73 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से बनी इस हाईटेक बिल्डिंग की लिफ्ट में ऑटो रेस्क्यू डिवाइस (ARD) या पावर बैकअप सिस्टम न होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई और महिला कर्मचारी करीब 20 मिनट तक अंदर ही फंसी रही।

लिफ्ट अटकने की खबर फैलते ही मौके पर कर्मचारियों और आगंतुकों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने तकनीकी टीम के आने से पहले ही चाबी और पेचकस की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर निगम की बिजली शाखा के कार्यपालन यंत्री आशीष श्रीवास्तव और तकनीकी टीम ने लोगों को गेट से छेड़छाड़ करने से रोका। टीम ने तुरंत लिफ्ट सिस्टम को रीसेट किया, जिसके बाद करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। बाहर आने के बाद महिला कर्मचारी बेहद डरी और घबराई हुई थीं।

अधिकारियों के अनुसार लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि बिजली कटने से यह हादसा हुआ। हालांकि, इस घटना ने भवन के सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निगम कर्मियों और आम नागरिकों का कहना है कि जिस मुख्यालय में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं, वहां लिफ्ट में ऑटो बैकअप जैसी बुनियादी सुविधा न होना बड़ी लापरवाही है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि लिफ्ट फंसने पर पेचकस या चाबी से गेट खोलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे लिफ्ट का ऑटो सेफ्टी सिस्टम बाधित होकर उसे वहीं जाम कर देता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

भोपाल में जल संकट: भरपूर पानी के बावजूद बूंद-बूंद को तरसे शहरवासी

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में भरपूर जलस्रोत होने के बावजूद नगर निगम लोगों...