14.1 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

Published on

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। पश्चिमी एशिया में एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। ईरान और इजरायल एक दूसरे पर जोरदार मिसाइल हमले कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपित ने दोनों देशों से हमले न करने की बात कही है। इजरायल के कई शहरों में ईरान ने रविवार रात हमले किए। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को फोन लगाया और कहा कि इजरायल इस हमले पर जवाबी कार्रवाई न करे। हालांकि, नेतन्याहू ने उनकी बात नहीं मानी और रविवार सुबह इजरायल ने भी ईरान के चार शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।

ईरान ने इजरायल के हमलों के चलते अपना मुख्य हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। यह ईरान का मुख्य एयरफील्ड है। वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा, “कुछ समय पहले इजरायली एयर फोर्स ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन के मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया।” इजरायल ने पेंटागन की मदद से ईरान पर हमले किए हैं।

ईरान ने इजरायल पर बरसाई मिसाइलें

रविवार रात ईरान की तरफ से इजरायल पर कई मिसाइल दागी गईं। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान की तरफ से देर रात भारी तादाद में मिसाइल्स दागे गए हैं। इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक के आसमान में कई मिसाइल्स नजर आए। ईरान ने लेबनान पर हमले की स्थिति में इजरायल पर अटैक की पहले ही चेतावनी दी थी। रविवार को जब इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमला किया तो जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल्स दाग दिए। हालांकि, अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वो हमले रोके वरना सीजफायर की डील रुक सकती है। इजरायल ने भी ईरान को जवाबी हमले की धमकी दी है।

ईरान के इजरायल पर हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के हमले से इजरायल को नुकसान नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। अटैक के बाद ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने ईरान से कहा है कि ईरान बातचीत की टेबल पर वापस लौटे, अन्यथा अमेरिकी सेनाएं अलर्ट पर हैं।

 

ईरान के चार शहरों में धमाके

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर में बताया कि इस्फहान, करज, तबरीज और तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। तेहरान में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि राजधानी के पश्चिमी हिस्से में कम से कम एक बड़े धमाके की आवाज सुनाई दी। इजराइली हमलों के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

इजरायल ने पेंटागन की मदद ली

इजरायल ने पेंटागन की मदद से ईरान पर हमले किए हैं। इसके बाद दूसरे हमले की भी तैयारी शुरू कर दी है। इजरायल ने अपने सभी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अब सभी अस्पताल अंडरग्राउंड काम करेंगे। वहीं, स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में यहां बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले हो सकते हैं।

 

ईरान ने बंद किया एयरस्पेस

इजरायली हमले के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया है। यह देश का मुख्य एयरफील्ड है। वहीं, इजरायल ने भी ईरान के हमलों से बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दोनों देशों के बीच दोबारा भीषण युद्ध शुरू होने के आसार हैं।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दिया

विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट...

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...