23.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

Published on

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के तत्वावधान में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें अनुभवी योग प्रशिक्षक नीता श्रीवास्तव (पूर्व योग प्रशिक्षक, डी.पी.एस. कोलार रोड) द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा स्वास्थ्यवर्धक अभ्यास कराए जाएंगे।

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नागरिकों और विशेष आवश्यकता वाले सहभागियों की सुविधा के लिए ‘चेयर योग’ की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी सहभागियों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ योग मैट और शरीर के संतुलन व लचीलेपन के अभ्यासों के लिए एक चुन्नी या लंबा कपड़ा अवश्य लेकर आएं।

ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमियों, समाजजनों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों से इस जनकल्याणकारी आयोजन में शामिल होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और “करें योग, रहें निरोग” के संकल्प को सिद्ध करने का आह्वान किया है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...