19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालकोलार में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: 151 कलशों के साथ...

कोलार में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: 151 कलशों के साथ निकली दिव्य कलश यात्रा

Published on

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र अंतर्गत साईनाथ नगर में संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन माँ दुर्गा गायत्री चेतना केंद्र से एक विशाल एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पीतांबरी वस्त्र धारण किए 151 महिलाएँ सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। यह कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई ढोल-नगाड़ों, डीजे और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयघोष के साथ कथा स्थल सर्वधर्म डी-सेक्टर मंदिर वाचनालय परिसर पहुँची।

यात्रा के दौरान श्रीधाम वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक पंडित श्री दीनदयाल शास्त्री जी महाराज बग्गी पर सवार थे, जिनका मार्ग में स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर भव्य पुष्पवर्षा से स्वागत किया। ‘सुंदर गुलाब सर्वधर्म संस्कृति विकास समिति’ के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित श्री दीनदयाल शास्त्री जी के श्रीमुख से प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से हरि इच्छा तक संगीतमय कथा की रसवर्षा होगी। यह कथा 16 जून से प्रारंभ होकर आगामी 22 जून 2026 तक चलेगी, जिसका समापन सुदामा चरित्र प्रसंग और पूर्णाहुति हवन के साथ होगा।

इसके पश्चात 23 जून, मंगलवार को महाप्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भक्तिमय माहौल में निकली इस कलश यात्रा में क्षेत्र की प्रबुद्ध हस्तियों और जनपदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से कार्यक्रम की संरक्षिका व नगर निगम भोपाल की पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुड्डू भदोरिया सहित ऋषिकेश राय, अभिमन्यु शर्मा, गुड्डू चौरसिया, राजेंद्र बाजपेई, कमलेश राठौर, भगवान दास विश्वकर्मा, हैप्पी भटनागर, आकाश मालवीय, अंशुल अग्रवाल और दिलीप चौरसिया सहित भारी संख्या में श्रद्धालु, माताएँ-बहनें और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...