19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालभोपाल में प्रशासनिक सर्जरी: एडीएम, तीन एसडीएम समेत सात तहसीलदारों के तबादले

भोपाल में प्रशासनिक सर्जरी: एडीएम, तीन एसडीएम समेत सात तहसीलदारों के तबादले

Published on

भोपाल। राज्य सरकार द्वारा सोमवार देर रात जारी की गई राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची के बाद राजधानी भोपाल के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत भोपाल से एक एडीएम, तीन एसडीएम और सात तहसीलदार व प्रभारी तहसीलदारों को बदला गया है। हालांकि, कुछ नए अधिकारियों की भोपाल में पोस्टिंग भी की गई है, लेकिन उनकी संख्या ट्रांसफर होकर जाने वाले अधिकारियों से कम है, जिससे अब कलेक्ट्रेट और अनुभागों में नए सिरे से काम का बंटवारा किया जाएगा।

देर रात जारी सूची के अनुसार, भोपाल एडीएम अंकुर मेश्राम को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड में महाप्रबंधक (जीएम) बनाया गया है। वहीं, बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय को जबलपुर और संयुक्त कलेक्टर इकबाल मोहम्मद को निवाड़ी में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है (ये दोनों अधिकारी हाल ही में पदोन्नत होकर अपर कलेक्टर बने हैं)। इसके अलावा, एमपी नगर एसडीएम एल.के. खरे को उप सचिव, उच्च शिक्षा विभाग और संयुक्त कलेक्टर विनीत तिवारी को आयुष्मान भारत में सीईओ नियुक्त किया गया है। भोपाल संभाग आयुक्त कार्यालय में पदस्थ उपायुक्त किरण गुप्ता का भी तबादला कर दिया गया है, उनके स्थान पर भारती देवी मिश्रा नई उपायुक्त होंगी।

राजस्व विभाग द्वारा जारी 101 तहसीलदारों की सूची में भोपाल की तीन प्रमुख तहसीलों के अधिकारी बदल दिए गए हैं। इनमें कोलार तहसीलदार नरेंद्र सिंह परमार, हुजूर तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी और बैरसिया तहसीलदार दिलीप कुमार चौरसिया शामिल हैं। इसके साथ ही भोपाल की साइबर तहसील में पदस्थ तीनों महिला अधिकारियों— नेहा दुबे, सुजाता विश्वकर्मा और सोनम मौर्य का तबादला नर्मदापुरम और रायसेन कर दिया गया है। हुजूर तहसील में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार आलोक पारे को स्टेट गैरेज में अधीक्षक बनाया गया है। भोपाल से कुल 7 अधिकारियों को बाहर भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर प्रीतिरानी चौरसिया, कुणाल अवस्थ्या, आदित्य जंघेला और राजेश राम के रूप में 4 नए तहसीलदारों की भोपाल में पदस्थापना की गई है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...