19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालनियुक्ति की मांग को लेकर डीपीआई पहुंचे चयनित शिक्षक, बोले- 6 महीने...

नियुक्ति की मांग को लेकर डीपीआई पहुंचे चयनित शिक्षक, बोले- 6 महीने बाद भी नहीं मिली जॉइनिंग

Published on

भोपाल। माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के बाहर प्रदर्शन कर शीघ्र नियुक्ति की मांग उठाई। सैकड़ों चयनित अभ्यर्थी राजधानी भोपाल पहुंचे और आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी हुए छह महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में चयन होने के बावजूद उन्हें लगातार इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग की ओर से कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन नियुक्ति को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शहडोल से आए चयनित अभ्यर्थी सलमान ने बताया कि परिणाम घोषित होने और चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के कारण सामाजिक और मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है। लोग लगातार जॉइनिंग के बारे में पूछते हैं, जिससे अभ्यर्थियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। टीकमगढ़ के अभ्यर्थी रमाकांत ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए चार वर्ष हो चुके हैं।

परीक्षा, परिणाम और चयन सूची जारी होने तक हर चरण में अभ्यर्थियों को आंदोलन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। चयनित अभ्यर्थी सिमरन ने कहा कि परीक्षा दिए चार साल बीत चुके हैं और मेरिट में चयन होने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन चयनित शिक्षक अब भी अपनी जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई बार डीपीआई और मंत्रालय के चक्कर लगा चुके हैं। उनका आरोप है कि शिक्षा मंत्री की ओर से भी नए सत्र के साथ नियुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द नियुक्ति आदेश जारी कर चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापना देने की मांग की है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...