15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाप्रोडक्शन के आखरी पीरियड में हेम्टू इंटक ने किया बीएचईएल प्रबंधन के...

प्रोडक्शन के आखरी पीरियड में हेम्टू इंटक ने किया बीएचईएल प्रबंधन के खिलाफ सत्याग्रह—प्रदर्शन — इंटक ने मुद्दा कॉरपोरेट का नाराजगी जाहिर की स्थानीय प्रबंधन के खिलाफ

Published on

भोपाल

यह भी अजीबों गरीब बात है कि वित्तीय पर्ष के अंतिम समय में हेम्टू इंटक ने बीएचईएल प्रबंधन के खिलाफ सत्याग्रह व प्रदर्शन किया जबकि इंटक की यह परंपरा स्व. पंडित आरडी त्रिपाठी के कार्यकाल में देखने को नहीं मिली । दरसल ज्यादातर मुद्दे बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट से जुड़े हुये हैं जिसे स्थानीय प्रबंधन सीधे दिल्ली कॉरपोरेट भेज देता है लेकिन इस बार मुद्दा कॉरपोरेट का होने के बाद भी इंटक ने स्थानीय प्रबंधन को निशाने पर ले लिया । दरअसल देखने में यह आया है कि प्रोडक्शन के आखरी पीरियड में ज्यादातर यूनियनें इस तरह का प्रदर्शन करने का कदम नहीं उठाती हैं । इसको लेकर भेल कारखाने में काफी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा ।  

फिलहाल  हैवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन इंटक द्वारा केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियो के खिलाफ  सत्याग्रह किया गया।सत्याग्रह का प्रमुख उदेश्य प्री मैच्योर रिटायरमेंट स्कीम, विनिवेशीकरण, जनवरी 2027 से होने वाला वेज रिवीजन प्रमुख रूप से था।यूनियन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा की इंटक यूनियन जनवरी, फ़रवरी एवं मार्च में उत्पादन को पर्व के रूप में मनाती है।परंतु बीएचईएल पर हो रहे केंद्र सरकार के चौतरफा हमले की वजह से हेम्टू इंटक यूनियन ने इंकलाब का आह्वान किया है।वर्तमान में भेल भोपाल में प्री मैच्योर रिटायरमेंट जैसी स्कीम को अमल पर लाया गया है।

पूरी उम्र कारखाने को देने के बाद 50 साल की उम्र में पहुचते ही इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा 5 प्रतिशत शेयर बेचकर बीएचईएल को निजीकरण की तरफ धकेला जा रहा है।इंटक यूनियन भेल भोपाल के समस्त कर्मचारियों से यह अपील की है कि निजीकरण एवं विनिवेशीकरण की नीतियो के खिलाफ  एकजुट होकर संघर्ष करें । यूनियन के कोषाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा की जिस तरह से श्रम कानून में परिवर्तन हो रहा है प्री मैच्योर रिटायरमेंट जैसी कर्मचारी विरोधी स्कीम एवं निजीकरण जैसी गलत नीतियो के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है । केंद्र सरकार की मजदुर विरोधी नीतियो के कारण भेल कर्मचारियों की चौतरफा आर्थिक हितो में कटौती हो रही है जिस कारण कर्मचारी बढ़ती हुई महगाई में झुलस रहा है। डीए महगाई भत्ता जिसमे वृद्धि होकर जो 100 प्रतिशत तक हो जाना था वह आज 50 प्रतिशत के इर्द गिर्द घूम रहा है।जिसे एकमुश्त बढ़ाया जाये। बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे ।

Read Also :- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वायुसेना अधिकारियों से एरोबेटिक शो की तैयारियों की ली जानकारी

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...