16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाअब अविनाश चंद्रा संभालेंगे जीएम एचआर का काम

अब अविनाश चंद्रा संभालेंगे जीएम एचआर का काम

Published on

भोपाल

भेल भोपाल कारखाने के महाप्रबंधक टीसीबी अविनाश चन्द्रा को मानव संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । मिलनसार भी और तेज तर्रार अफसर के रूप में श्री चन्द्रा की अलग ही पहचान है । टीसीबी विभाग में रिकार्ड उत्पादन का काम को अंजाम देने के बाद भेल के मुखिया ने उन्हें मानव संसाधन विभाग का मुखिया बनाकर अपना भरोसा जताया है । साफ जाहिर है कि नेताओं को कैसे भरोसे में लायें और उत्पादन की गति भी तेज रहे इसकी बड़ी जवाबदारी उन्हें सौंपी गई है । अगले दो माह वित्तीय वर्ष 2022-23 चुनौती भरा है इस लिहाज से सबको साधना मानव संसाधन विभाग के लिये कठिन जरूर है लेकिन मुश्किल भरा नहीं ।

यूं तो इसको लेकर कई कयास लगाये जा रहे हैं । महाप्रबंधक श्री बेहरा को रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन की एक सरकारी कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया है हालांकि वह मानव संसाधन विभाग का काम भी देखते रहेंगे लेकिन यूनिट से बाहर भेजने के कारण यह जवाबदारी श्री चन्द्रा को सौंपी गई है । खबर है कि श्री बेहरा दिल्ली में एक्सटेंशन लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं यदि उन्हें इसमें सफलता मिल गई तो श्री चन्द्रा को पूरा प्रभार दिया जायेगा । अब देखना यह है कि वह उत्पादन के पीक पीरियेड में इस जवाबदारी को कैसे निभाते हैं ।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...