16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल मिर्च मसाला2017 में भेल की थ्रिफ्ट में पैनल बनी, जीते फिर फाड़ नतीजा...

2017 में भेल की थ्रिफ्ट में पैनल बनी, जीते फिर फाड़ नतीजा हार

Published on

भोपाल

भेल में राजनीति भी अजीबों गरीब है कब दुश्मन दोस्त बन जाता है और दोस्त दुश्मन इस बात को भेल के कर्मचारी समझ ही नहीं पा रहे हैं । ऐसे एक नहीं कई मामले सामने आये हैं । फिलहाल वर्ष 2017 के बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव चुनाव की बात करें तो जिन लोगों ने एक पैनल बनाकर चुनाव लड़ा वह जीत तो गये । सत्ता में भी पांच साल दस महीने काबिज हो गये लेकिन इस बीच जब इस पैनल के डायरेक्टरों में दो फाड़ हुये और पिछले दस महीने सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये उसे भेल कर्मियों ने खुली आंखों से न केवल देखा बल्कि समझा भी की आखिर यह लोग अपनी ही संस्था की किस तरह बदनाम कर रहे हैं । नतीजा साफ है कि जब वर्ष नवंबर 2022 में इस संस्था के चुनाव भले ही देर से हुये हों मामला कोर्ट कचहेरी तब पहुंचा हो लेकिन भेल कर्मचारियों ने 2017 के नेताओं को धूल चटा दी । इस पुरानी पैरानी पैनल को याद करें तो उसमें से एक डायरेक्टर और दूसरा डायरेक्टर सब मिलाकर दो डायरेक्टर ही जीत पाये यहां तक कि इनके पुराने चार डायरेक्टर भी चुनाव हार गये । पहले वाले को बहुमत तक नहीं मिला तो दूसरों का सहारा लेना पड़ा । यह सहारा भी आगे चलकर काफी महंगा पड़ सकता है कारण साफ है कि आज भी एक डायरेक्टर इस संस्था का अध्यक्ष बनने की भीतर ही भीतर जोड़-तोड़ कर रहा है । लाभ-शुभ जो भी हो लेकिन इनको कब सफलता मिलेगी इसको लेकर कई तरह की चर्चाए जारी है लेकिन यह सब कब होगा इसका इंतजार चुनिंदा नेताओं को है ।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...