16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाथ्रिफ्ट में घुसी राजनीति, नये सत्ताधारी संचालक मंडल ने नहीं की ईडी...

थ्रिफ्ट में घुसी राजनीति, नये सत्ताधारी संचालक मंडल ने नहीं की ईडी से मुलाकात

Published on

भोपाल

भेल की बीएचईई थ्रिफ्ट एंड के्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव इसी माह संपन्न हो गये । जीत के बाद नव निर्वाचित संचालक मंडल प्रबंध कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया गया लेकिन जिस भेल की दम पर यह संस्था चल रही है उसके मुखिया से पदाधिकारियों ने मुलाकात करने की जरूरत नहीं समझी । आज भेल कर्मी इस बात की चर्चा करते नजर आ रहे हैं कि थ्रिफ्ट के चुनाव में लगातार 10 माह तक संस्था में राजनीतिकरण खत्म करने का वादा कर चुनाव जीतकर आये एक पैनल के लोगों ने इस सब से हटकर एक विधायक से मुलाकात करना जरूरी समझा । यह सच है कि पिछले सत्ताधारी पक्ष ने संस्था में राजनैतिक हस्तक्षेप किया था इसी के चलते उनमें इस चुनाव में दो फाड़ हो गये । संस्था में राजनैतिक हस्तक्षेप न हो इसी मुद्दे को भुनाकर संस्था में काबिज तो हो गये लेकिन जो कभी विधायक के बंगले पर नहीं चढ़ते थे वह भी इनके एक नेता के कहने पर जा पहुंचे । इसको लेकर भेल कर्मचारियों में यह नाराजगी देखी जा रही है कि आखिर भेल के मुखिया से इस संस्था के पदाधिकारियों ने भेंट करने की जरूरत ही नहीं समझी हां यह जरूर है कि कोई डायरेक्टर व्यक्तिगत मुलाकात करने जा पहुंचे थे ।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...