16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल के एलजीएक्स विभाग के टेंडर में चहेतों को फायदा पहुंचाने की...

भेल के एलजीएक्स विभाग के टेंडर में चहेतों को फायदा पहुंचाने की कोशिश

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल कारखाने के महत्वपूर्ण विभाग का दायित्व एक नये महाप्रबंधक मिले हुये 3 दिन भी नहीं हुआ उसके पहले से ही एक पूर्व महाप्रबंधक के कार्यकाल में निविदा क्रमांक 71200 में अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने की कोशिश जारी है । हालांकि इस निविदा की सिर्फ टेक्नीकल बिड ही खुली है जिसमें 11 ठेकेदारों से कार्य संपूर्णता का प्रमाण पत्र मांगा गया । मजेदार बात यह है कि इनमें से दो ने बाहर के अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये हैं जबकि अन्य ठेकेदारों ने बीएचईएल में काम करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है ।

बड़ी बात यह है कि जिन बाहरी फेक्ट्री का अनुभव प्रमाप पत्र दिया है उनमें पेकिंग और लोडिंग अनलोडिंग का काम ही नहीं होता है ऐसे में विभाग ने ऐसे ठेकेदारों का अनुभव प्रमाण पत्र कैसे स्वीकार कर लिया यह गंभीर जांच का विषय है । मजेदार बात यह भी है कि यही प्रमाण पत्र इस विभाग में पिछले वर्ष भी प्रस्तुत किया था जो कंपनी सौ से सवा सौ करोड़ का काम कर रही है उसे उसे 90 लाख के कार्य आदेश मेें शामिल किया है । सूत्र बतातें है कि इस मामले में विभाग के कुछ कतिपय अधिकारी मिले हुये हैं । फिलहाल अभी प्राइज बिड़ खुलना बाकी है ऐसे में यदि भेल के मुखिया और नये महाप्रबंधक निष्पक्ष जांच करायें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है ।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...