7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभेल न्यूज़संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा —...

संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा — पटेल — बीएचईएल भोपाल में ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” का विमोचन

Published on

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के स्विचगियर अभियांत्रिकी एवं सर्विसेस विभाग ने बौद्धिक और रचनात्मक दिशा में एक नई पहल की है। विभाग द्वारा तैयार की गई ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” के प्रथम अंक का भव्य विमोचन शनिवार को किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विमोचन पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि हेमराम पटेल (महाप्रबंधक, एससीआर) द्वारा किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर संस्थान के कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं मोहम्मद आज़म खान अपर महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष,दिलीप कुमार अपर महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष , एसके बिश्वास अपर महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष , श्रीमती नीतू धमीजा अपर महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष , श्रीमती पूनम साहू प्रबंधक,  इसके साथ ही पत्रिका संपादक मंडल के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विचारों और नवाचार का परिचायक अपने संबोधन में हेमराम पटेल ने पत्रिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी संस्था या विभाग की पत्रिका उसके विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा का परिचायक होती है। उन्होंने आगे कहा यह पत्रिका न केवल विभागीय गतिविधियों का संकलन करेगी, बल्कि कर्मचारियों के अनुभवों को भी साझा करेगी। “प्रवाहिनी” के माध्यम से कर्मचारियों की रचनात्मकता और उनके तकनीकी नवाचार को एक साझा मंच प्राप्त होगा। यह ई-पत्रिका डिजिटल माध्यम से विभाग की उपलब्धियों और कर्मियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

Read Also :- बीएचईएल में दो अधिकारियों आरिफ व सुरेखा के विभागों में फेरबदल

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this