19.7 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल की बड़ी उपलब्धि: फाउंड्री शॉप में उच्च क्षमता के रेक्टिफायर...

बीएचईएल भोपाल की बड़ी उपलब्धि: फाउंड्री शॉप में उच्च क्षमता के रेक्टिफायर और थाइरिस्टर चालू ——कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने किया शुभारंभ; कास्टिंग उत्पादकता में होगा भारी इजाफा

Published on

भोपाल

महारत्न कंपनी बीएचईएल  भोपाल के फीडर विभाग ने विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को ब्लॉक-5 स्थित फाउंड्री शॉप में इंडक्शन फर्नेस के लिए उच्च क्षमता वाले रेक्टिफायर और इन्वर्टर थाइरिस्टर का सफलतापूर्वक परिचालन शुरू किया गया।

रणनीतिक अपग्रेड से बढ़ेगी क्षमता यह तकनीकी अपग्रेड फाउंड्री विभाग के लिए एक रणनीतिक जीत माना जा रहा है। इस आधुनिक प्रणाली के लगने से  हीटिंग साइकिल के समय में प्रभावी कमी आएगी। प्रतिदिन होने वाली “हीट्स” की संख्या बढ़ जाएगी। कास्टिंग प्रक्रिया की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यपालक निदेशक ने थपथपाई टीम की पीठ इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में  प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फर्नेस का निरीक्षण किया और फाउंड्री टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तकनीकी सुधार से विभिन्न प्रोडक्ट ग्रुप्स को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने में बड़ी मदद मिलेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान बीएचईएल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें  रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक , संतोष डोंगरे, महाप्रबंधक,अनिल कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक, सत्येंद्र सिंह पटेल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, मुकेश भगोरिया, उप महाप्रबंधक समारोह में फाउंड्री और रखरखाव विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने इस सफल इंस्टॉलेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read Also :- बीएचईएल ने प्री-मैच्योर रिटायरमेंट से जुड़े सभी आदेश वापस लिए

Latest articles

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

More like this