27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के शेयरों में निवेश का अवसर, सरकार बेच रही 5% हिस्सेदारी

भेल के शेयरों में निवेश का अवसर, सरकार बेच रही 5% हिस्सेदारी

Published on

दिल्ली

केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। सरकार ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 3% हिस्सेदारी बेच रही है, जबकि ग्रीन शू ऑप्शन के तहत 2% अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी रखा गया है। इस तरह सरकार कुल 5% हिस्सेदारी बाजार में उतार सकती है।
यह ऑफर फॉर सेल बुधवार से शुरू हो गया है और गुरुवार तक निवेश किया जा सकता है।  

सरकार विनिवेश नीति के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, परिवहन और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए पूंजी जुटा रही है। वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार भेल के वित्तीय प्रदर्शन में हाल के महीनों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

कंपनी का दिसंबर तिमाही (तीसरी तिमाही) का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 206% बढ़कर ₹382 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 125 करोड़ था। कंपनी का राजस्व भी 16% बढ़कर ₹8,473 करोड़ पहुंच गया है। बेहतर ऑर्डर बुक, परियोजनाओं के समय पर निष्पादन और लागत नियंत्रण के चलते कंपनी के मुनाफे में तेजी आई है।

Read Also :- भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...