14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

Published on

भोपाल

भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस प्रतियोगिता का आयोजन भेल खेल प्राधिकरण, ऐबू (ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाइज यूनियन) और भोपाल जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। पुरुष एकल 35 वर्ष: फाइनल में भोपाल का दबदबा प्रतियोगिता के सबसे कड़े मुकाबले 35 वर्ष आयु वर्ग के सेमीफाइनल में देखे गए। गैर वरीयता प्राप्त भोपाल के हेमंत गीते ने शानदार वापसी करते हुए पुष्पेंद्र को 15-21, 21-18, 21-17 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। हेमंत पहली बार इस स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भोपाल के संदीप नियोगी ने शीर्ष वरीय इंदौर के प्रतीक गुजराती को 16-21, 21-19, 21-17 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबला हेमंत और संदीप के बीच खेला जाएगा।

दिग्गज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन वर्ल्ड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके नीमच के दीपक श्रीवास्तव (65 वर्ष वर्ग) और भोपाल के विवेक तत्ववादी (60 वर्ष वर्ग) ने अपने अनुभव का लोहा मनवाते हुए एकल और युगल दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया। प्रमुख सेमीफाइनल परिणाम (एकल वर्ग): 40 वर्ष: प्रवीण भरथरे (भोपाल) ने इंदौर के अभिषेक को और सत्येंद्र होलकर (इंदौर) ने अंकित मोहता को हराया।  45 वर्ष: इंदौर के नितिन लश्करी और हरिओम राठौर अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचे।  50 वर्ष: सुधीर खरे (भोपाल) ने सुनील सातव को और अभिषेक अग्रवाल ने रजनीश मारण को मात दी। 55 वर्ष: कटनी के आलोक कुमार और इंदौर के अमर चंदनानी ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। 65 वर्ष: बसंत कुमार सोनी (भोपाल) ने जयंत को 21-2, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों का बढ़ा रहे उत्साह ऐबू के महासचिव रामनारायण गिरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल प्रतिभा दिखाने का मंच हैं, बल्कि कर्मचारियों और खेल प्रेमियों में स्वस्थ खेल भावना को भी बढ़ावा देती हैं। चार दिवसीय इस स्पर्धा में प्रदेशभर के जिलों से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Read Also :- एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...