भोपाल।
भवानी धाम फेस 2 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस में कथा का वाचन करते हुए सवाई माधोपुर से पधारे आचार्य पंडित कैलाश चंद्र तेहरिया ने श्री कृष्ण जन्म ,पूतना वध, माखन चोरी लीला ,गोचरण लीला ,चीर हरण लीला एवं श्री गोवर्धन लीला के प्रसंग सुनाए गोवर्धन पूजा स्थानीय वार्ड पार्षद जीत राजपूत के मुख्य आतिथय में की गई इस अवसर पर श्री गिरिराज महाराज को छप्पन भोग लगाए गए भवानी धाम फेस टू समिति एवं भागवत समिति में मोहन सिंह लक्ष्मी सारसिया श्यामलाल मीना कच्छावा गोकुल कुशवाहा के बी मेवाडे श्याम कुमार बघेल भवानी सिंह ठाकुर जी डी वर्मा कन्हैया लाल गोयल अरविंद सक्सेना मोहन देशमुख हरि सिंह राजपूत कमल गुप्ता डॉ श्याम सुंदर मालपानी सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गिरिराज महाराज का विधि विधान से पूजन किया अंत में आरती की गई एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। रविवार को महारास कंस वध उद्धव गोपी संवाद एवं श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई जाएगी।
