16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़मध्यप्रदेश इंटक की 243 वीं बैठक, मजदूर विरोधी निर्णयों के खिलाफ प्रस्ताव...

मध्यप्रदेश इंटक की 243 वीं बैठक, मजदूर विरोधी निर्णयों के खिलाफ प्रस्ताव पारित

Published on

— कार्यकारिणी समिति की बैठक ‘श्रम शिविर’ देवी अहिल्या मार्ग इन्दौर में हुई सम्पन्न

इंदौर।

मध्यप्रदेश इंटक की 243वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक ‘श्रम शिविर’ देवी अहिल्या मार्ग इन्दौर में प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के 55 जिलों में इंटक से सम्बद्ध यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया व अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ जी. संजीवा रेड्‌डी के नेतृत्व में ‘केन्द्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा मजदूरों की लम्बित मांगों को लेकर संचालित आन्दोलन को मध्यप्रदेश में पूरी सक्रियता व ताकत के साथ संचालित करने का आव्हान किया है।

ज्ञातव्य है कि न्यूनतम वेतन पुनरीक्षण, ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस), नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस), स्वास्थय व दुर्घटना बीमा, निजीकरण, ठेका प्रथा, मंहगाई, बेरोजगारी, रोजगार का अधिकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को समाप्त करके पूंजीपतियों के हित में और मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड बनाने के विरोध में पूरे देश में केन्द्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा आन्दोलन संचालित किए जा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि इस संयुक्त आन्दोलन को मध्य प्रदेश में पूरी सक्रियता और ताकत के साथ संचालित किया जाएगा। श्री यादव ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को इंटक की स्थापना व इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मध्यप्रदेश इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी. संजीवा रेड्‌डी के प्रति बैठक में करतल ध्वनि के साथ आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश महामंत्री बीडी गौतम ने ‘यूनियनों में आंतरिक विवाद, समाधान की प्रक्रिया व निवारण के उपाय’ विषय पर विचार रखे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नाती ने संगठन में ‘अनुशासन के महत्व और अनुशासन सुनिश्चित करने उपाय’ पर विचार रखे। प्रदेश कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक ने स्वागत भाषण के साथ आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया व संगठन की आर्थिक सुदृढता हेतु सम्बद्ध संगठनों के सम्बद्वता शुल्क का भुगतान समय पर करने का आव्हान किया।

बैठक के पूर्व श्रम शिविर के प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव ने ध्वज वन्दन किया तथा सेवादल इन्दौर के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में सलामी के साथ राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम’ का गायन किया गया। तत्पश्चात वयोवृद्ध नेता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतीराम यादव ने महात्मा गाँधी जी व श्रीमती इंदिरा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का उदघाट्न किया। प्रथम सत्र की बैठक का संचालन इन्दौर मिल मजदूर संघ के महामंत्री हरनाम सिंह धारीवाल ने किया। प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक का संचालन महामंत्री बीडी गौतम ने किया तथा प्रदेश की मंत्री सुश्री सुशीला यादव ने आभार प्रदर्शन किया।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...