भेल भोपाल।
नगर निगम जोन क्रमांक-14 स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 56 में सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन का उपयोग करने पर 5 प्रकरण में 500, निर्माण एवं विध्वंस सामग्री एवं ग्रीन नेट न लगाने पर 4 प्रकरण में 5000 रूपये का जुर्माना किया गया। वार्ड क्रमांक 57 में निर्माण एवं विध्वंस सामग्री ओर ग्रीन नेट न लगाने पर 04 प्रकरण में 3500 रुपये का जुर्माना किया गया। वार्ड क्रमांक 60 में निर्माण एवं विध्वंस सामग्री ओर ग्रीन नेट न लगाने पर 02 प्रकरण में 1000 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा अन्य में 05 प्रकरण में 800 रूपये का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 56, 57 एवं 60 में कुल 20 प्रकरण में 10,800 (दस हजार आठ सौ) रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
