8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में मनाया गया 54 वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

बीएचईएल भोपाल यूनिट में मनाया गया 54 वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल यूनिट में सुरक्षा और स्वास्थ्य-विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक की थीम पर 54वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इसी के साथ ही बीएचईएल भोपाल में 04 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस पखवाड़े के अंतर्गत सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को पुनः जागृत करने हेतु पूरे कारखाने में सुरक्षा संबन्धित विविध गतिविधियां की जाएंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुरक्षित कार्य करने की अपील के साथ “सुरक्षा-शपथ” दिलाई।

श्री रामनाथन ने कहा कि हमें अपने कार्यस्थल के आस-पास की आपातकालीन परिस्थितियो के प्रति जागरूक एवं सचेत रहना है तथा सुरक्षा की भावना को आत्मसात करते हुए हमारे प्रत्येक कार्य में “सुरक्षित व्यवहार” परिलक्षित करना है। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन), बीएचईएल एवं कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल भोपाल द्वारा “सुरक्षा संदेश” भी जारी किए गए। इस कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधकगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

इसी श्रंखला में सभी कर्मचारियों को जागृत करने हेतु बीएचईएल भोपाल के सभी विनिर्माण ब्लॉकों में उत्पादों के विभाग-प्रमुखों द्वारा शॉप-फ्लोर पर भी सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को “सुरक्षा-शपथ” दिलाई। आयोजित अन्य कार्यक्रमों में, आपातकालीन परिस्थिति की तैयारियों की समीक्षा हेतु कारखाने के ज्वलनशील भंडार में “वृहद मोक ड्रिल” का आयोजन किया गया। मोक ड्रिल के पश्चात सभी सम्मिलित विभाग–सीआईएसएफ़-फायर, सीआरएक्स, एचएसई विभाग एवं यूनियन के पदाधिकारी असेंबली पॉइंट पर एकत्रित हुए जहां पर मोक ड्रिल के दौरान पाए गए संभावित सुधारों की विस्तृत विवेचना की गई।

कारखाने में पूरे पखवाड़े भर सुरक्षा जागरूकता हेतु “सुरक्षा वार्ता”, सभी प्रवेश द्वारों पर “सुरक्षा संबंधी फ़्लेक्स”, “सुरक्षा निरीक्षण”, “सुरक्षा प्रशिक्षण”, “अग्निशमन प्रशिक्षण”, केंद्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ “सेफ़्टी वॉक”, “सेफ़्टी-टॉक” एवं आपदा की तैयारियों की समीक्षा हेतु और भी मोक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक का सुरक्षा प्रशिक्षण में उपयोग संबन्धित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उपरोक्त कार्यक्रम स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में आयोजित किए गए।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...