30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़जेके रोड के पास 6 सड़कों का 1 करोड़ 33 लाख रुपए...

जेके रोड के पास 6 सड़कों का 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से होगा डामरीकरण: श्रीमती गौर

Published on

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरुवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। निजामुद्दीन कॉलोनी से जेके रोड तक, भेल, सोनागिरी, भारत नगर, सम्राट कॉलोनी और कल्पना नगर से रायसेन रोड को जोड़ने वाले मार्गो का एक करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।

राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वार्ड में एक हफ्ते से लगातार भूमि पूजन चल रहे हैं सरकार अपनी विचारधारा से आपके मन में जो भाव पैदा करती है, उसका परिणाम है, यह विकास कार्य है । उन्होंने पार्षदों से कहा कि जनता की सेवा का काम बहुत ईमानदारी से करें और चुनाव के पूर्व जो वादे किए थे, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने 70 वर्ष आयु की उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड देश के हर बुजुर्ग को बहुत बड़ा सहारा है। इस काम को करने से पुण्य मिलेगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि इसके साथ ही अमरावती खुर्द की एक बहुत बड़ी मांग भी आज पूरी हो गई, जहां पर 22 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी तरह पक्षी विहार में गली नंबर 4 व 5 में सीसी रोड का निर्माण, आधारशिला में सीसी रोड का निर्माण, दीपनगर में सीसी रोड, दीप होम्स में सीसी रोड और सुरभि बिहार में सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस दौरान पार्षद बी शक्ति राव, मण्डल अध्यक्ष किशन बंजारे, मधु सबनानी संजय सबनानी, उर्मिला मौर्य, गणेशराम नागर, सुरेंद्र बाडेरा सहित क्षेत्र के रहवासी व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...