भोपाल।
इंटक प्रीमियर लीग सीजन 2 के सुपर सन्डे के महामुकाबले में 6 रोमांचक मुकाबले खेले गए। सारे मुकाबलो में अत्यंत काटे की टक्कर देखी गई।पहला मुकाबला फीडर फाइटर और एसटीएम पलटन के बीच संपन्न हुआ जिसमे फीडर फाइटर ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला फीडर फाइटर एवं एससीआर स्टार के बीच खेला गया जिसमे फीडर फाइटर ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला एससीआर स्टार एवं एसटीएम पलटन के बीच खेला गया जिसमे एसटीएम पलटन ने जीत दर्ज की ।चौथा मुकाबला सुपर एससीआर एवं टीसीबी नाइट राइडर के बीच खेला गया जिसमे सुपर एससी आर ने जीत दर्ज की ।
पांचवाँ मुकाबला एसटीएम सुपरकिंग एवं एनटीबी सनराइजर के बीच खेला गया जिसमे एसटीएम सुपरकिंग ने जीत दर्ज की।आखिरी मुकाबला एलईएम रॉयल एवं आईएमएम सनराइजर के बीच खेला गया जो अत्यंत रोमांचक मुकाबला था आखिरी बाल तक चले इस मुकाबले में आईएमएम सनराइजर ने बाजी मार ली और मैच को 3 रनों से जीत लिया।मैनऑफ़ द मैच आईएमएम सनराइजर के विशाल सोनी बने। सोमवार को टी आर एम लायन और एसटीएम सुपरकिंग के बीच खेल जायेगा।
