भेल भोपाल।
श्री अखंड ज्योति जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को निशक्तजन, जरूरतमंद लोगों तक वस्त्र पहुंचाने के मकसद से अवधपुरी बस स्टैंड पर वस्त्रदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें वस्त्र वितरित किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष अंकित मेश्राम ने बताया कि समिति द्वारा बीते 9 साल से समाजसेवा के क्षेत्र में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।
